अमिताभ, शाहरुख़, गोविंदा, माधुरी, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न जैसे कलाकारों की जमात में एक नाम और शामिल हो गया है सलमान खान का । यह वह नाम हैं जो बड़े परदे पे सफलता के झंडे गड़ने के बाद अब छोटे पर्दे का रुख कर रहे हैं। हालांकि इनमें से जयादातर स्टार्स का अनुभव खट्टा ही रहा है। कई (माधुरी, गोविंदा, shridevi) तो एक आध सीरियल करने के बाद ही छोटे परदे से नमस्ते कर चुके हैं। मगर, जिनको सफलता मिली वह फर्श से अर्श पे पहुँच गए। शुरुआत करते हैं छोटे परदे के सबसे सफलतम कलाकार कहे जाने वाले शेखर सुमन से।
उत्सव जैसी क्लासिक फ़िल्म से अपना कॅरिअर शुरू करने और कई फिल्मो में काम करने के बाद भी जब शेखर बॉलीवुड में कोई कमाल नहीं कर सके तो उन्होंने छोटे परदे पे किस्मत आजमाने की सोची। टेलीविजन पर रिपोर्टर, देख भाई देख, मूवेर्स एन शेकेर्स समेत कई सफल कार्यक्रमों से शेखर ने छोटे परदे के शीर्ष पे अपनी जगह बना ली। एक समय तो उन्हें छोटे परदे का अमिताभ कहा जाने लगा था।
अब बात करते हैं अमिताभ की। अ बी सी एल के बंद होने के बाद दुर्दिन झेल रहे अमिताभ ने छोटे परदे पर कौन बनेगा करोरेपति के साथ नई पारी की शुरुआत की। अमिताभ को भी इस गेम शो की इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नही थी। मगर, केबीसी की सफलता ने बिग बी को एक बार बुलंदियों पर पहुँचा दिया। इस गेम शो के बाद बॉलीवुड के इस शहंशाह ने जितनी भी फिल्में की उनमें ज्यादातर सफल रहीं.