Thursday, October 2, 2008

सुपर हिरोइन प्रियंका चोपडा


बॉलीवुड के पहले सुपर हीरो के रूप में लोग कृष को जानते हैं द्रोंड के नाम से दूसरा सुपर हीरो परदे पे आ रहा है। कृष के रोल में हृतिक काफ़ी लोकप्रिय हुए थे, umeed है की द्रोंड के अवतार में दर्शक जूनियर बच्चन को भी पसंद करेंगे। मगर, इसे तो इत्तेफाक ही कहेंगे की दोनों सुपर हीरो की गर्ल फ्रेंड का रोल प्रियंका चोपडा के हिस्से में आया। हर्मन बवेजा से नजदीकियों के चलते चर्चा में रहने वाली प्रियंका को दर्शकों ने कृष में टीवी पत्रकार के रोल में काफ़ी पसंद किया था। प्रियंका लंबे समय से एक हिट फ़िल्म का इंतज़ार कर रही हैं। अब देखना ये है की द्रोंड में प्रियंका के किरदार को लोग कितना पसंद करते हैं।