Wednesday, July 4, 2012


सबसे सेक्सी हैं कैटरीना

बॉलीवुड में अपनी बेपनाह खूबसूरती और दिलकश अदाओं से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली कैटरीना कैफ ने एक बार फिर दुनिया की सबसे सेक्सी महिला होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। यूके की फेमस मैग्जीन एफएचएम ने अपने सर्वे के बाद कैटरीना को यह खिताब दिया है। कैट को चौथी बार यह खिताब मिलने से उनकी समकालीन करीना, प्रियंका और दीपिका की हार्ट बीट्स बढ़ना लाजिमी है। 2003 में कैजाद गुस्ताद की फिल्म बूम में एक बोल्ड रोल के साथ अपने करियर का आगाज करने वाली कैट ने अपने मासूम चेहरे और बोलती आंखों से बॉलीवुड ही नहीं पूरी दुनिया में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना लेकर हर लड़की इस इंडस्ट्री में आती है।

No comments: